सोनभद्र

घास काट रही महिला और घर साफ कर रही वृद्ध की सर्पदंश से मौत

तीन मासूम बच्चे हुए अनाथ, चार माह पहले पति की हुई थी मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत किरवानी में सोमवार की दोपहर पशुओं के लिए खेत में घास काटने गई 32 वर्षीया नेमा देवी पत्नी स्वर्गीय जमुना को जहरीले सर्प ने काट लिया। उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन मासूम लड़कियां है जो अनाथ हो गई।गांव के बुद्धिनारायण गुप्ता ने बताया कि चार माह पहले दुर्घटना में पति की मौत हो गई थी अधीक्षक डा पी एन सिंह ने बताया कि पुलिस को मेमो के जरिए सूचना दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के कुंडा डीह में भी सर्प काटने से 60 वर्ष इंद्रावती घर में समान हटा रही थी वहीं घर में छुपा सर्प ने काट लिया परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई।एक ही दिन में सर्प काटने से दो महिलाओं की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।अधीक्षक डा सिंह ने ग्रामीणों का आह्वान किया है कि वे घास काटने से पहले उस जगह को डंडे से ठोक कर सुनिश्चित कर ले कि कोई जहरीला जीव तो नहीं है।घर के आसपास सफाई रखे और मच्छर दानी में सोने का प्रयास करे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App