सोनभद्र

दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें- एएसपी

शांति समिति की बैठक में बनी रणनीतिदुद्धी-दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व के मद्देनजर सोमवार को पुरानी कोतवाली में शांति समिति की बैठक एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने पर चर्चा की गयी। एएसपी ने नगर समेत दूर-दराज के गांवों से आये रामलीला कमेटी एवं दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से त्यौहार मनाने की रुपरेखा आदि पर विस्तार से चर्चा की।त्यौहार मनाने में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हुए,मातहत अधिकारियों को उसके त्वरित निदान के निर्देश दीये।इसके अलावा उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों से पूजा पंडाल एवं रामलीला स्थल पर सुरक्षा की सारी व्यवस्था बनाने की अपील की। आगे कहा कि जुलूस में मूर्तियों की झांकी एवं डीजे की ऊंचाई संतुलित रखी जाये।जिससे कि जुलूस के दरम्यान कहीं भी विजली के तार,पेंड आदि से न टकराये। कोशिश हो कि रात्रि में मूर्तियों का विसर्जन न हो,जिससे कि किसी अनहोनी से बचा जा सके। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी,सोशल मीडिया पर अफवाह की स्थिति में कड़ी कार्रवाई होगी।दुद्धी में नागरिक सुरक्षा संगठन बनाई जा रही है।जिसका उद्देश्य सामाजिक कार्यों में समाज व पुलिस के बीच की कड़ी बनकर, कानून व्यवस्था के तहत समाज को सुरक्षा प्रदान करना है।सीओ राजेश कुमार राय,तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता,नवागत कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी त्यौहार को सकुशल मनाने की अपील की। इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन,श्रीरामलीला कमेटी दुद्धी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,मोनू सिंह,संजू तिवारी,बृजेश कुमार,नारद प्रसाद,ईश्वर प्रसाद निराला,गंभीरा प्रसाद समेत दर्जनों गांव के प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App