सोनभद्र

राबर्ट्सगंज कोतवाली मे अधिवक्ता समेत छह के विरूद्ध दलित उत्पीड़न का केस दर्ज।

■- 70 बर्षिय आदिवासी विधवा महिला की धोखाधड़ी कर दो विस्सा भूमी हड़पने एंव जाती सूचक गाली देकर पिटाई कर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी देने का मामला।

सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 70 बर्षिय विधवा कोल जाती की आदिवासी महिला दशमतिया देवी पत्नी स्व: कल्लू कोल निवासी सहिजन खुर्द हाल पता रौप,थाना राबर्ट्सगंज की तहरीर पर अधिवक्ता भास्कर यादव पुत्र राम ललित यादव एंव उनकी पत्नी सविता निवासीगण सहिजन खुर्द थाना राबर्ट्सगंज,सुरेन्द्र यादव एंव उनकी दो पत्नीया कुसुम व सुमन एंव राजाराम गुप्ता समस्त निवासीगण ग्राम पंचायत देवरी, थाना राबर्ट्सगंज के विरूद्ध बीएनएस की धारा -319(2),318(4),115(2), 352, 351(2) अनुसूचित जाती एंव अनुसूचित जनजाती अधिनियम 1989 की धारा 3(2)(va), 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत एफआईआर दर्ज की है।प्रार्थनी दशमतिया देवी का कहना है की उसके स्व: पिता सीताराम के नाम से सहिजन खुर्द के अराजी नम्बर 207/4 रक्बा 0,2530 हे0 पट्टा मिला है पिता मृत्यु के पश्चात प्रार्थनी का नाम वरासत मे छूट गया था इसकी जानकारी होने पर प्रार्थनी खतौनी मे अपना नाम दर्ज कराने हेतु वर्तमान मे सहिजन खुर्द निवास कर रहे अधिवक्ता भास्कर यादव से सम्पर्क की उनके द्वारा बताया गया की एसडीएम राबर्ट्सगंज के पास मुकदमा दाखिल करना पड़ेगा तब आपका नाम खतौनी मे दर्ज होगा मुकदमा दाखिल करने मे एवज मे कुल 3,000 रूपये ब्याज पर लेकर दी। प्रार्थनी से एसडीएम को घूस देने के नाम पर 75,000/ जो सरकारी रूपया मिला था वह निकलावाकर अपने पास रख लिये। इसी बीच भास्कर यादव द्वारा मेरी जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी पेपर तैयार कर अपनी पत्नी सविता यादव एंव अपने रिस्तेदार रामकेश के हक मे फर्जी इकरारनामा करा लिये शेष भूमी चन्द्रदेई (जिसकी मृत्यु अब हो चूकी है) उसमे अपनी पत्नी सविता को गवाह बनाया बैनामे मे मनगढ़ंत रूप से प्रार्थनी के बैक खाता पंजाब नेशनल बैंक मे तीन लाख रूपए आरटीजीएस दिखाये जबकी खाते मे कोई रूपया नही आया। प्रार्थनी कचहरी पहुंच कर जब दुसरे वकील रखी तो जानकारी हुई की ” पहले फर्जी एकरारनामा बाद मे बैनामा”, जानकारी के बाद भास्कर यादव से पूछने लगी तो आग- बबूला होकर जातिसूचक शब्दो से माँ-बहन की भद्दी गाली दी। प्रार्थीनी दिनांक 25/08/2025 को कचहरी से तहरीर लिखवाकर जब थाना राबर्ट्सगंज जा रही थी तभी रास्ते मे भास्कर यादव एंव उसकी पत्नी सविता, सुरेंद्र यादव एंव उसकी दो पत्नी सुमन व कुसुम एंव उनके साथी राजाराम गुप्ता एक राय होकर प्रार्थनी को रोक कर जातिसूचक शब्दो से माँ-बहन गाली देते हुए नीच कोलीन कहते हुए हाथ थप्पड मुक्को से पिटाई कर दिए कहे की कही शिकायत की तो तुम्हे पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला देगे उसके बाद सभी पुन: धमकी देते हुए चले गये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे...
Download App