सोनभद्र

पांच दिन पुर्व सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक का वाराणसी ट्रॉमा सेन्टर मे इलाज के दौरान मौत,परिजनो मे कोहराम।

गुरमा सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप गत 1 सितंबर को रात्री गाय के टक्कर से गम्भीर रुप से घायल होने के पश्चात परिजनों द्वारा वाराणसी ड्रामा सेंटर भर्ती कर इलाज चल रहा था। जो नवयुवक जिंदगी मौत से सघंर्ष करते हुए शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कुश कुमार मौर्या उम्र 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र मौर्या निवासी महुआँव कला थाना चोपन घर से 1 सितम्बर को किसी कार्य से शाम को राबर्ट्सगंज के लिए गया हुआ था जो रात्रि में लगभग 9 बजे घर वापस आ रहा था कि लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार युवक गाय से टकरा गया जिससे कुश मौर्या को सर में गंभीर चोटें लग गई जिसे राहगीरों द्वारा घायल युवक को जिला अस्पताल पहुचा गया जहाँ पर डॉक्टरों ने घायल युवक की हालात गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था जिसका इलाज चल रहा था और आज पांचवे दिन ज़िन्दगी मौत से लड़ रहे युवक ने सुबह दम तोड़ दिया मौत की खबर लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App