सोनभद्र

ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर निकला जुलूस

—- थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत जश्ने ईद मिलाद उल नबी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व को मनाने के लिए खास तौर पर विशेष महत्व है। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के यादगार में इस पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोग बडी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।
क्षेत्र के बीजपुर, राजों,खम्हरीया, सहित अन्य कस्बों में बड़े ही शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मिलादुल नबी का पर्व मनाया गया। जुलूस में युवाओं बच्चों का उत्साह वर्धन दिखाई दिया। वहीं जगह -जगह स्टाल लगाकर मिठाई खिलाई गई।इसी के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने भी जुलूसों पर विशेष निगरानी रखी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह का विवधान उत्पन्न न कर सके। जुलूस नूरिया मोहल्ला से होते हुए श्री राम चौक व थाना रोड के साथ मोटर गैरेज और स्वागत गेट से जामा मस्जिद शांति नगर में समापन हुआ। इस दौरान निसार खान प्रबंधक,हाजी खलील सदर, उप सदर नाइस मास्टर, अनीश खान, अब्दुल गफ्फार, शाहनवाज खान, मुकाम शेख, मुख्तारअंसारी, अप्सरा , छन्नू मास्टर, मीरहसन, रियाजुद्दीन, इमरोज, अफरोज, इश्तियाक कुरैशी, सलीम बाबा, सलीम खान, मुस्तकीम मास्टर, वफालम, अशफाक कुरैशी, आदि के साथ जुलूस में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App