सोनभद्र

महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म,स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

बीजपुर(सोनभद्र)स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजपुर पुनर्वास प्रथम के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात एक गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला। प्रसव पीड़ा से तड़प रही मंजू देवी को उनके परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।

घंटों इंतजार और कई बार फोन करने के बाद भी न तो डॉक्टर आए और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। परिजनों को मजबूरी में सड़क किनारे ही महिला को लेटाना पड़ा। मंजू देवी ने खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे के जन्म के बाद एनएम (नर्स मिडवाइफ) मौके पर पहुंची। उसने स्वास्थ्य केंद्र का गेट खोला और महिला को भर्ती किया। पीड़िता के पति सुजीत कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की जांच इसी केंद्र में चल रही थी।
सुजीत ने बताया कि एनम को 200 रुपये दिए थे। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App