सोनभद्र

गड्ढे मे अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार मौत।

गुरमा-सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के पईका मोड़ के समीप गुरूवार की भोर मे एक युवक का युवक की शव मिलने से हडकंप मच गया। घटना के बाबत बताया जा रहा है चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहां गांव निवासी बहादुर यादव पुत्र चांदबिहारी यादव उम्र तकरीबन 40 वर्ष घर से किसी कार्य के लिए बाहर गया था वह बुधवार की देर रात अपने घर वापस लौट रहा था उसी दौरान चोपन थाना क्षेत्र के पइकाँ गांव के मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर गयी जिससे सर मे गंभीर चोट आने से अत्याधिक रक्त रिसाव से मौत हो गयी। इसकी सूचना लोगो को भोर मे हुयी तो तत्काल शव की शिनाख्त कर परिजनो को दी तो परिजनो मे चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर जांच-पड़ताल कर पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाबत बताया जा रहा है मृत युवक घर से किसी कार्य के लिए बाहर गया था वह देर रात अपने घर लौट रहा था
उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिर जाने से सर बुरी तरह फट जाने से अधिक रक्त रिसाव के कारण मौत होना बताया जा रहा फिलहाल पुलिस ने बताया की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मालूम चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App