सोनभद्र

अखिलेश मिश्रा ने गैंगस्टर एक्ट के तहत म्योरपुर के 2 आरोपी की अपराध से अर्जित धनराशि जब्त कराया

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) अखिलेश मिश्रा ने गैंगस्टर एक्ट के तहत म्योरपुर के 2 आरोपी की अपराध से अर्जित धनराशि जब्त कराया।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना विढ़मगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 02/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम मे कारवाई करते हुए विवेचक प्र0नि0 बीजपुर द्वारा धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियुक्तगण–01 राहुल जायसवाल पुत्र लालता प्रसाद जायसवाल निवासी म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, 02 ध्यानचन्द यादव पुत्र झुरई यादव निवासी करकोरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र की अपराध जगत से अर्जित धनराशि को जब्त करने की कार्यवाही की गई। अभियुक्त राहुल जायसवाल के नाम से यूको बैंक शाखा म्योरपुर के खाता संख्या 09350110002506 में जमा ₹17,232.51 तथा अभियुक्त ध्यानचन्द यादव के नाम से यूको बैंक शाखा म्योरपुर के खाता संख्या 09350110054970 में जमा ₹15,990.36, कुल ₹33,222.87 को माननीय न्यायालय, जिला मजिस्ट्रेट, सोनभद्र के आदेश (वाद संख्या D202516660001395/2025) के तहत जब्त किया गया।

सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आगे भी ऐसी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App