सोनभद्र

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो घायल प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने किया जिला अस्पताल रेफर

बभनी(सोनभद्)

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी कस्बा मे मोहर्रम की ताजिया के जुलूस के दौरान अम्बिकापुर तरफ से आ रही कार ने दो लोगों को धक्का मार दिया। जुलुस के दौरान पुलिस बल भी तैनात थे आनन फानन मे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकरी के अनुसार जुलूस के दौरान छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को धक्का मारने के बाद मौके से फरार हो गयी ।पुलिस के सामने से कार के भाग जाने पर उमड़ी भीड़ आक्रोषित

हो गयी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के समझाने के बाद लोगो मे न्याय की उम्मीद जगी। और लोगों ने जलूस निकाला। घायलो मे बभनी निवासी गयासुद्दीन पुत्र जान मोहम्मद, 53 वर्ष और शिवरतन पुत्र पुरुषोत्तम, 51 वर्ष, निवासी बभनी जो की पी आर डी का जवान भी है दोनों घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया किया।थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो था जिसका पीछा करते हुए लीलासी मे पकड़ा गया और वाहन को चालक समेत म्योंरपुर थाने मे खड़ी कर दी गयी है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App