सोनभद्र

विंडमगंज मे मुहर्रम के पर्व पर ताजिया, शिपण, आकर्षक दुलदुल घोड़े के साथ लाठी डंडे के द्वारा कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह, महुली, बैरखड़़, हुमेलदोहर में स्थित जामा मस्जिद से मुहर्रम के पर्व पर ताजिया, शिपण, आकर्षक दुलदुल घोड़े के साथ लाठी डंडे के द्वारा कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रघुवर केसरी के द्वारा अपने प्रतिष्ठान के ठीक सामने सेवई व खिचड़े का भी वितरण किया जा रहा था।

मुहर्रम के पर्व पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान व सेक्रेटरी आरफीन जलाल अंसारी के अगुवाई में इलाके में रखे गए ताजिया व अखाड़े का झंडा जामा मस्जिद पहुंचे जहां ध्वनि विस्तारक यंत्र पर मातमी धुन के साथ या अली या हुसैन के नारों के साथ जुलूस आगे बढ़ा। इस दौरान जगह-जगह युवाओं की टोली लाठी, डंडे के द्वारा एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे, पूरे जुलूस में दुलदुल घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मोहर्रम की अगवाई के दौरान शाहरुख खान, डब्ल्यू खान, मुजीब खान, इम्तियाज़ खान, सद्दाम हुसैन, सरफराज ,अली राजा, नसीम, जावेद सहित दर्जनों लोग स्थानीय प्रशासन के मौजूदगी में जुलूस को पूरे दिशा निर्देशों के अनुसार संपन्न कराने में लगे हुए थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App