सोनभद्र

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया अंबेडकर जयंती

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणुकूट में भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं मिष्ठान वितरित करके मनाया। इस अवसर पर बीजेपी नेता राज वर्मा ने कहा बाबा साहेब एक भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक औरमहान समाजसुधारक थे। उन्होने भारतीय संविधान का निर्माण करके दलित, पिछड़ों, आदिवासियों एवं महिलाओं को उनका हक प्रदान किया जिससे समाज में समानता हो सके। बाबा साहब दलितों पिछड़ों एवं महिलाओं के सम्मान के लिए जीवन भर समर्पित रहे किंतु मरणोपरांत भी कांग्रेस ने उनका कभी सम्मान नहीं किया। भाजपा समर्थित सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। चाहे पूर्व महामहिम श्री रामनाथ कोविंद हो या महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी हो भारतीय जनता पार्टी ने ही बाबा साहेब को आदर्श के रूप में स्वीकार करते हुए दलित, पिछड़ों, आदिवासियों एवं महिलाओं को समाज में उचित स्थान प्रदान किया। बीजेपी की अंत्योदय की विचारधारा भी बाबा साहब के विचारधारा का ही एक दूसरा रूप है जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य कर रही है। इस अवसर पर अभय सिंह, प्रेम शंकर रावत, आशीष मिश्रा, संध्या पांडे, सविता सिंह, अखिलेश दुबे, मारुति नंदन एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
Download App