सोनभद्र

एम्बुलेंस और बस मे हुई आमने सामने भिड़ंत 13 लोग घायल

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के रेणुकूट बभनी मार्ग पर राजपूत ढाबा के समीप बस और एम्बुलेंस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एम्बुलेंस चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया। वहीं एम्बुलेंस के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार रेणुकूट से बीजपुर जा रही नीजी बस एवं बभनी थाना क्षेत्र के कर कच्छी गांव में बनारस से शव छोड़कर वापस रेणुकूट की तरफ जा रही एम्बुलेंस में राजपूत ढाबा के समीप आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बस में बैठे 12 यात्री घायल हो गए वहीं एम्बुलेंस के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में सीता देवी 32 निवासी रेणुकूट, सुशीला देवी 45 निवासी बंधौरा मध्यप्रदेश, रामनारायण 48,बंधौरा,राजकुमारी 21 निवासी अनपरा, रामायण 18 नधिरा, सुशीला देवी 60 निवासी रेणुकूट,संजय कुमार 28 इंजानी, प्रभु दयाल 30 डोडहर बीजपुर, रामदास 50 खोतोमहुआ,भारती देवी 25 खोतोमहुआ, शकुंतला देवी 23 खोतोमहुआ, विशाल कुमार 25 खोतोमहुआ तथा एम्बुलेंस चालक इकबाल निवासी चन्दौली घायल हो गए। घायलों में एम्बुलेंस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को बभनी पुलिस तथा प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल घटनास्थल पर पहुंच गए और एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। एम्बुलेंस के चालक की हालत गंभीर होने की दशा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे...
Download App