सोनभद्र

डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज क्षेत्र के अलग स्थानों से डा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।शोभायात्रा बुटवेढवा से शुरू होकर सलैयाडीह, मुडीसेमर, पटेलनगर, धूमा, मेदनीखाड भरत मोड़ केवाल ,घिवही हरनाकक्षार और कोन मोड़ से होते हुए भारतीय इंटरमिडिएट खेल मैदान पहुंचा। वही फुलवार से भी शोभा यात्रा पहुंचा सभी क्षेत्र के शोभा यात्रा भारतीय इंटरमीडिएट खेल मैदान में पहुंचे और यही से समाप्त किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी शेषनाथ पाल जवान सहित तैनात रहे।समर्थकों ने बाबा साहब के गीतों पर नृत्य किया और “बाबा साहब अमर रहे” के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सभी समाजों को सम्मान और अधिकार दिलाए। उनके द्वारा लिखे गए संविधान ने भारत में मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी, जिसका सम्मान पूरा विश्व करता है।इस मौके पर अमरेश भारती आजाद समाज पार्टी,मुन्ना लाल गौतम, सुरेंद्र पासवान,ओम रावत, सुरेंद्र गौतम (बामसेफ) प्रधान,राजकुमार भारती, ललन , सुनील कुमार भारती, राजेश रावत बामसेफ संयोजक,प्रमोद भारती,नंदलाल भारती, त्रिभुवन भारती,मंजेश, सत्यानंद कुमार ,अनिल,सुभाष भारती, बाबू लाल, गुड्डू, संतोष गोंड, जितेंद्र, राधेश्याम सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App