सोनभद्र

डा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) संविधान के रचयिता भारतरत्न डा भीम राव अंबेडकर की जयंती दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ दुद्धी द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी में बीआरडी पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ उमेश चन्द्र गोंड़ सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता भारत संचार निगम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए पदचिन्हों पर चले बीना सच्चे अर्थों में अनुयायी नहीं बना जा सकता। विशिष्ट अतिथि डॉ कृष्ण कुमार कनौजिया सेवानिवृत्त सीएमओ इलाहाबाद, डॉ महेंद्र प्रसाद एसोसिएट प्रोफेसर ओबरा ने कहा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के शिक्षित हो संगठित बनो सहित बाबा साहब के ज्ञान के प्रकाश से आलोकित अपने मन वचन कर्म को परिमार्जित करने पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बिरहा गायक द्वारा प्रस्तुत किया गया। रमाशंकर भारती पूर्व प्रधान के नेतृत्व में महुअरिया गांव के अम्बेडकर पार्क से बाइक जुलूस निकाली गई। बाइक जुलूस लीलासी होते हुए दुद्धी बीआरसी दुद्धी पहुँचा। इस अवसर पर नीरज कुमार कनौजिया, राजेश कनौजिया, देवमुरत बौद्ध, अमरनाथ, विनोद कुमार, अशोक, नाहनकू राम, चरकु राम मौजूद रहे। वहीँ कस्बा के वार्ड नं 3 व 4 में डॉ भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, दिलीप पांडेय, राकेश आजाद, आनंद अग्रहरि, निरंजन गुप्ता, मनोज कुमार ने डॉ आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App