सोनभद्र

स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

मोटे अनाज और अचार बना स्वावलंबी हो रही है महिलाएं

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत फरीपान स्थित ग्राम निर्माण केंद्र बनवासी सेवा आश्रम परिसर में सोमवार को फऱीपान ,कुड़पान और सांगोबांध की 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण विमल कुमार सिंह और नीरा देवी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।नाबार्ड लखनऊ के सहयोग से जल छाजन समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा संवा के चावल,मौसमी फलों का आचार मुरब्बा,बनाने के बाद उसकी बिक्री और क्रय विक्रय की विधि बताने के साथ बकरी,पालन,सिलाई,सब्जी उत्पादन, के जरिए महिलाओं को रोजगार की जानकारी दी गई।नीरा और समिति की कोषाध्यक्ष मीना देवी ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि हम घर का काम करते हुए पूरक रोजगार के जरिए आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते है। कहा कि स्थानीय संसाधन को आधार बना कर रोजगार खड़ा करेंगे तो वह स्थाई होगा और सतत चलेगा जरूरत है हम एक होकर नियम पूर्वक काम करे। मौके पर केंद्र इंचार्ज रमेश कुमार, समिति के अध्यक्ष राम लखन कोरवा , बेचन ,आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App