सोनभद्र

मून स्टार इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर क्षेत्र स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल (CBSE) में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विविध सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक विचारों को विद्यार्थियों से साझा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपा मिश्रा ने विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक समानता के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “आज की युवा पीढ़ी में असीम रचनात्मकता है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें प्रोत्साहन देने की।” उन्होंने संविधान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उप-प्रधानाचार्या सुश्री नेहा जायसवाल ने बच्चों को संविधान के नियमों और उनके पालन की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि “संविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है।”

विद्यालय के प्रबंधक मृणाल रोशन श्रीवास्तव ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “मून स्टार इंग्लिश स्कूल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के अंतर्गत स्कूल की फीस नर्सरी से कक्षा 5 तक ₹750 मासिक से भी कम रखी गई है। साथ ही कम शुल्क में क्वॉलिटी शिक्षा के लिए विद्यालय कटिबद्ध है। वर्ष दर वर्ष विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर नया आयाम स्थापित होता जा रहा है, और भविष्य में और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ बच्चों को और बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे।”

उन्होंने रंगोली व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल के शिक्षकों की सराहना की।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा, उप-प्रधानाचार्या नेहा जायसवाल सहित समस्त शिक्षकगण—दीपक राय, मुरली मनोहर यादव, रोहित, अविनाश, अभय, उदय प्रकाश, मोहम्मद नौशाद, जया सिंह, साक्षी राय, अर्चना सिंह, ज्योति, निधि अन्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App