सोनभद्र

निफा व उम्मीद फाउंडेशन द्वारा हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) निफा व उम्मीद फाउंडेशन द्वारा शहीद भगत सिंह के सहादत पर दुद्धी ब्लड़ सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन व सीओ प्रदीप सिंह चन्देल ने फीता काटकर किया। इस रक्तदान शिविर में कुल दर्जनों रक्तबीरों ने रक्तदान किया। जिसमें एक ही परिवार के पिता व दो पुत्र एक साथ रक्तदान किये। कार्यक्रम के संयोजक अफसार रजा ने कहा कि हमारा टीम का सौभाग्य है कि इस तरह के आयोजन को कराते हैं। मेरा सिर्फ एक ही उद्देश्य है। कि स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर रक्तदान करने में आगे रहे। कुछ लोग सिर्फ जरूरत में ब्लड लेने जानते हैं। हम ऐसे लोगों को भी जागरूक करने का काम करेंगे जिसे ब्लड देने में कोताही न करें। सभी रक्तबीरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अफसार रज़ा, एलटी राकेश तिवारी व रूबी रही। अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, डॉ मनोज एक्का मौजूद रहे।

रक्तदान करने वाली टीम रामबाबू, नित्यानंद, वालीउल्लाह, अफरोज, सिमानत, प्रशांत कुमार, जय कुमार सहित अन्य लोगो ने डोनेट किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App