सोनभद्र

5 दिवसीय 18वां अंतरराज्जीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 5 फरवरी से

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में आगामी 5 फरवरी से 9 फरवरी तक पांच दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय टाउन क्लब के मैदान पर किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि टूर्नामेंट में युगल प्रतिस्पर्धा ही आयोजित की जाएगी। फाईनल की विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रमशः 11 हजार व 51 सौ रुपए ईनाम की धनराशि के अलावा फाईनल के प्रतिभागी खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन टाउन क्लब के मैदान पर किया जा रहा है। इच्छुक टीमें अधिकतम तीन फरवरी तक मोबाईल न. अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी 8299832976 या सचिव यामीन खान 8299277175 पर अधिकतम तीन फरवरी तक अपना आवेदन कमेटी को दे सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक कुल 2 दर्जन टीमों का आवेदन कमेटी को प्राप्त हो चुका है। जिसमें मुख्य रूप से वाराणसी, आजमगढ़, ओबरा, गढ़वा (झारखंड), शक्तिनगर व विंढमगंज की टीमें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App