सोनभद्र

77 वा अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लाक के महुली खेल मैदान में राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार में डायरेक्टर) के द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि के अगुवाई मे छात्राओं ने पुष्प वर्षा करती हुई मंच तक ले गए।
श्री रजक ने राजा बरियार शाह क्लब का झंडा फहराया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर टूर्नामेंट के उद्घाटन की औपचारिकता पुरी की।
श्री रजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यहां के लोगों में खेल के प्रति काफी रूचि है। यहां उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विलुप्त हो रहे इस खेल को जिन्दा रखकर राजा बरियर शाह कमेटी ने इस क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पूर्वजों ने महुली की धरा पर 77 वर्ष पहले जो परम्परा शुरू किया वह आज भी चल रहा है।
उद्घाटन मैच भवनाथपुर (झारखण्ड)व मिर्जापुर (यूपी) के बीच खेला गया।मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमें बराबर पर रहीं।कांटे की टक्कर में जब दोनों टीमें निर्धारित अवधि तक एक भी गोल नही के सके तो कमेटी ने ट्राई बेकर कराने का निर्णय लिया जिसमें मिर्जापुर (यूपी) की टीम ने 4-1 से उद्धाटन मैच जीत लिया। रेफरी दीपक कुमार,सहायक के रूप में राजनाथ गोस्वामी, नंदकिशोर कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, अरविंद जायसवाल, सुरेन्द्र अग्रहरि, विरेन्द्र चौधरी, भुलू राम सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे। संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App