सोनभद्र

एक सप्ताह से जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से स्थानीय उपभोक्ताओं में आक्रोश

विंढमगंज /सोनभद्र( सुमन गुप्ता )थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह के लैंपस मोड चौराहे पर लगा 10 के वी का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से जला पड़ा है जिसके कारण स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं में रोश व्याप्त है बिजली उपभोक्ता राजाराम यादव ने आज सुबह जले हुए ट्रांसफार्मर के पास स्थानीय लोगों को एकत्रित करके आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही का नतीजा है कि बीते एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है जिसके कारण इस ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन लिए उपभोक्ताओं को रात्रि में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है वही जब बिजली विभाग के जे ई से फोन पर ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बात करना चाहा गया तो वह फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझते हैं वही संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि 10 के वी का ट्रांसफार्मर जो जला पड़ा है नया ट्रांसफार्मर आने का इंतजार किया जा रहा है दो-तीन दिन के अंदर उक्त ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा आज सुबह आक्रोश व्यक्त करने वालों में कुलदीप राम नागेंद्र राम अर्जुन बिन्द अखिलेश विनोद राजेंद्र जोगेंद्र राजेश गुप्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App