सोनभद्र

राजकीय बालिका इंटर कालेज से निकली आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली

दुद्धी, सोनभद्र। राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली को रवाना किया। विद्यालय से रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक रैली निकाली गई। बालिकाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूक किया। रैली में शामिल बालिकाओं ने आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए चल रही थी और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाॅंव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है आदि के बारे में बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने बताया कि मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये। आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दे। विद्यालय में बालिकाओं की नोडल अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा के साथ-साथ रैली में ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें विभिन्न सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090-वूमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । विद्यालय के शोभा कुमारी यादव, कुसुम सिंह, वर्षा, अर्चना, गीता, प्रीतिका, मनीष कुमार, समायरा खान, प्रीति शर्मा, रतना तिवारी, अंजली राय, रूमन राय, मंजूलता, पुष्पा देवी आदि लोग भी रैली में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App