सोनभद्र

बीजपुर पुलिस ने दुष्कर्म कारित करने वाले आरोपी आरोपी को किया गिरफ्तार

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर पुलिस ने दुष्कर्म कारित करने वाले आरोपी आरोपी को किया गिरफ्तार। आवेदिका निवासी बीजपुर ने बताया कि बैंक से पैसा निकालने आर्यावर्त बैंक, सेवकामोड़, थाना बीजपुर गयी थी । बैंक बंद होने के कारण वापस अपने घर पैदल आ रही थी कि रास्ते में पनिकाडाड़ ग्राम पिण्डारी में एक व्यक्ति मुमताज पुत्र इस्माईल निवासी खम्हरिया बीजपुर द्वारा ग्राम पिण्डारी में अरहर के खेत में आवेदिका को जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म कारित करते हुए मारा पीटा व गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी । घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 04/2025 धारा 64, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस व 3(2)V, 3(1)द, 3(1)ध एस.सी./एस.टी. एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा आरोपी की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल विशेष निर्देश दिया गया था। बीजपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुमताज पुत्र इस्माईल निवासी खम्हरिया थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को बरन नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 अखिलेश मिश्रा थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 विन्ध्याचल कुशवाहा थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
3.का0 जितेन्द्र कुमार पासवान थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
4.का0 मंगल प्रजापति थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App