सोनभद्र

ट्रक लूट के बदमाशो का सोनभद्र पुलिस के साथ हुआ मुठभेड़ बदमाश को लगी गोली तमंचा कारतूस बरामद

सोनभद्र ट्रक लूट के बदमाशो का सोनभद्र पुलिस के साथ हुआ मुठभेड़ बदमाश को लगी गोली तमंचा कारतूस बरामद। राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की दिनांक 3/4 जनवरी 2025 को जो ट्रक चालक से लूट हुई थी वही स्कॉर्पियो सवार आज फिर किसी घटना को अंजाम दे सकते है इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा गठित टीम के द्वारा एडिशनल एसपी कालू सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से बैजू बाबा मंदिर के पास अहरौरा से सुकृत जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे की तभी घटना के दिन प्रयुक्त स्कार्पियो के हुलिया की गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने लेकिन रोकने के लिए इशारा किया लेकिन चालक तेजी से गाड़ी भगा कर गाड़ी को चहलवा जंगल क़ि तरफ मोड दिया जिसका पुलिस के द्वारा पिछा करने और घेराबंदी करने पर गाड़ी छोड़ के भागते हुए पुलिस टीम पर फायर करने लगे, पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया जिसमे व्यक्ति सुजीत यादव पुत्र सियाराम निवासी गौरा कला चौबेपुर वाराणसी गोली लगने से घायल हुआ उसे तुरन्त इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी के पास से लूट की घटना मे प्रयुक्त जय श्री कृष्णा लिखी स्कार्पियो गाड़ी,1 तमंचा ,1 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस 315 बोर और लुट का 6750 रुपया बरामद हुआ है। अन्य 1 बदमाश मौके से फरार हो गया जिसका नाम विशाल उर्फ अलगू यादव है जिसका तलाश पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App