सोनभद्र

भूत-प्रेत का आरोप लगाकर पिटाई, 4 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में देवता खेलाने के नाम पर लोगों को झांसा देने और गांव के लोगों पर भूत-प्रेत का आरोप लगाते हुए, कथित देवता स्थल पर बुलाकर लकड़ी के लट्ठे से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जब एक पीड़ित की तरफ से दुद्धी कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंप गई तो पुलिस भी एकबारगी भौचक रह गई। पिटाई से पीठ पर चोटों का निशान दिखाए जाने के बाद, मामले में सगे भाई कथित ओझा सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लगाए गए आरोपों के आधार पर दुद्धी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव निवासी जगत ने 29 दिसंबर की रात 10 बजे की घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि गांव के चिंता मणि पुत्र स्व. रामप्यारे निवासी शरीर पर देवता की सवारी आने का दावा करते हुए गांव के धाम पर आ गए। इस दौरान उन्होने कहा कि मेरे गांव के जगत को पकड़ लाओ। उसके साथ अमरजीत पुत्र स्व. राम और राम बेलास पुत्र स्व. राम प्रसाद, नन्हकी देवी पत्नी रामबेलास को पकड कर लाने के लिए शिव रतन पुत्र स्व. श्यामा प्रसाद और भानुजीत पुत्र राम औतार को भेजा। इन लोगों के कहने पर तीनों लोग गांव के धाम पर पहुंचे। वहां, पहुंचने के बाद उन पर दूसरों के उपर जादू-टोना व भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए खींचकर धाम के भीतर बैठा दिया। जगत का आरोप है कि वहां रखे लकड़ी के लफड़े (लट्ठे) से उसके पीठ पर दो-तीन बार मार दिया। आरोप है कि ऐसा एक बार नहीं कई बार किया गया। जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तब उसने पुलिस की शरण ली।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दुम्हान गांव के मान सिंह पुत्र स्व. राम सरन, रामचंदर पुत्र स्व. राम सरन और केशो सरन पुत्र स्व. श्याम प्रसाद का इस अंधविश्वास भरे काम में पूरा सहयोग है और उनके द्वारा ही लोगों पर आरोप लगाकर मारने पीटने के लिए दबाव बनाया जाता है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ हुई घटना भी इन्हीं लोगों के कहने पर हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में, बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App