सोनभद्र

डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान (डीएपी) जुलाई-2026 की विकासखंडवार रैंकिंग में कोन विकासखंड ने लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बभनी विकासखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचकर सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया है। रैंकिंग जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में आयोजित जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में जारी की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बताया कि रैंकिंग 2075 परिषदीय विद्यालयों के नामांकन, छात्र ट्रांजिशन, अधिगम स्तर, डिजिटल छात्र उपस्थिति, स्मार्ट क्लास के उपयोग, दक्षता आधारित मूल्यांकन तथा अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मानकों के आधार पर तैयार की गई है। कोन विकासखंड ने 65.39 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, चोपन ने 61.59 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा बभनी ने 60.71 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, चतरा, नगवां, म्योरपुर एवं कर्मा का स्थान रहा। बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन वाले विकासखंडों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के नियमित अनुश्रवण, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, अधिगम परिणामों में सुधार, डिजिटल मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। बीएसए ने बताया कि डीएपी आधारित मासिक रैंकिंग से शिक्षा विभाग में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिल रहा है तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App