सोनभद्र

एकतरफा मुकाबले में रांची को 8 विकेट से परास्त कर राबर्ट्सगंज क्वाटर फाइनल में

राबर्ट्सगंज के आयुष बने मैन आफ द मैच

सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए चोपन व राबर्ट्सगंज के बीच महत्वपूर्ण जंग आज

दुद्धी, सोनभद्र। 38वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार को हुए मैच में डॉ एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम ने रांची झारखंड को लगभग एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हराकर क्वाटर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। राबर्ट्सगंज सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए रविवार को चोपन से भिड़ेगी।
नाक आउट पद्धति आधारित टीसीडी खेल मैदान पर चल रहे क्रिकेट की इनामी प्रतिस्पर्धा के 6वें मैच की बावत जानकारी देते आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस रांची के कप्तान रौनक दुबे ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 145 रन बनाए। रांची के बल्लेबाजों में गौरव ने 29, प्रियांशु और धनंजय ने 26-26 व प्रीतम ने 21 रन बनाए। रावर्टसगंज के गेंदबाजों में अखिलेश ने अपने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में 24 रन देकर तीन विकेट तथा सुनील व रोहित ने दो-दो विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए रावर्टसगंज की टीम 15.1 ओवर में मात्र अपने दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर दिया। रावर्टसगंज के बल्लेबाजों में आयुष ने तीन छक्का और 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त किया। इसके अलावा ऋषभ राज ने नौ छक्के लगाते हुए 50 रन प्रदीप ने 10 व श्रीसंत ने 8 रन बनाए। रांची के गेंदबाजों में अमन सोनी ने दो विकेट हासिल किया। रावर्टसगंज के बल्लेबाज आयुष को मैन ऑफ द मैच घोषित कर एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। मैच के निर्णायक नागेंद्र राज एवं रितेश जायसवाल थे। कमेंट्री जितेंद्र जौहरी व अंकुर बच्चन, स्कोरिंग टीम मैनेजर विवेक अग्रहरि के नेतृत्व में अयाज अहमद व निशांत मोहन ने किया। रविवार को रावर्टसगंज चोपन के विरुद्ध अपना पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App