सोनभद्र

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जीजीआईसी में तीन दिवसीय स्काउड गाइड कार्यक्रम

छात्राओं ने सीखा दीक्षा संस्कार, टेंट निर्माण, गांठ फ़ांस बन्धन, गजट, हस्त कला, ध्वज शिस्टाचार्य, बिना बर्तन का भोजन, रंगोली, जीवन कौशल, प्राथमिक शिक्षा उपचार, सामुहिक सहयोगी क्रियांग, टेंट पिचिंग के गुर

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कालेज में शनिवार को तीन दिवसीय स्काउड गाइड कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जीजीआईसी प्रधानाचार्य डॉ ऋतिका श्रीवास्तव ने कहा कि सदैव सत्य की राह पर चलना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी समझदारी से काम लेना चाहिये। हमेशा निडर होकर जीवन मे संघर्ष करना चाहिए। जिला कमिश्नर स्काउट सोनभद्र सत्यनारायण कनौजिया ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए तमाम जानकारी दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा दीक्षा संस्कार, टेंट निर्माण, गांठ फ़ांस बन्धन, गजट, हस्त कला, ध्वज शिस्टाचार्य, बिना बर्तन का भोजन, रंगोली, जीवन कौशल, प्राथमिक शिक्षा उपचार, सामुहिक सहयोगी क्रियांग, टेंट पिचिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रवि सिंह, एनआईएस प्रशिक्षक, शैलेंद्र कुमार मिश्र तहसील काउंसलर स्काउट, प्रियंका गॉईडर, अमर सिंह स्काउटर गुरमुरा, रामरक्षा एडवांस स्काउट मास्टर, राधेश्याम, शोभा यादव, प्रीति शर्मा, कुसुम, संचिता श्रीवास्तव, समायरा ख़ाँ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App