सोनभद्र

डीजल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, चालक फंसा

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र झारोखुर्द गांव में रेलवे गेट के किनारे गहरी खाई में बीती रात में एक अनियंत्रित डीजल टैंकर पलट गया। पलटे टैंकर में 15 घंटे से चालक गंभीर तरह से फंसा हुआ था।
करीब आठ बजे दुद्धी से आश्रम की ओर डीजल टैंकर जा रहा था। झारोखुर्द के रेलवे क्राॅसिंग पार करते हुए अनियंत्रित हो गया। रेलवे गेट के बीच से ही बेकाबू हुआ टैंकर रेलवे गेट की रेलिंग तोड़ते हुए गहरे खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक वाहन में ही गंभीर तरीके से फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर आए सीओ प्रदीप सिंह चंदेल मय फोर्स के साथ चालक को निकालने में जुटे रहे। घटना को करीब 14 घंटे हो गए। खबर लिखे जाने तक चालक राममूरत पुत्र घुरहू यादव निवासी निजामाबाद आजमगढ़ को अभी तक टैंकर से बाहर नही निकाला जा सका है। टैंकर GJ39T9034 की सूचना मिलते ही चालक के परिजन आजमगढ़ से घटनास्थल पहुंच गए थे और उसको सुरक्षित बाहर निकालने में लोग जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान
Download App