सोनभद्र

गीता जयंती समारोह में पांच विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित:डॉक्टर कुसुमाकर

– 11 दिसंबर को “गीता में वर्णित यज्ञ” विषय पर होगी गोष्ठी: जगदीश पंथी
– राबर्ट्सगंज नगर स्थित “सांई हॉस्पिटल” में दोपहर एक बजे से किया गया है आयोजन

फोटो: संयोजक डॉक्टर कुसुमाकर व स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी, गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 11 दिसंबर बुधवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर “गीता में वर्णित यज्ञ” विषय पर गोष्ठी भी होगी।
बता दें कि श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़, मिर्जापुर के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य एवं आश्रम के प्रवक्ता रहे स्वर्गीय प्रेमनाथ चौबे जी तथा स्वामी जी की यथार्थ गीता के उर्दू अनुवादक रहे स्वर्गीय मुनीर बक्श आलम ने कार्यक्रम संयोजक डाक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डाक्टर वी सिंह एवं स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी जी से विचार विमर्श कर सोनभद्र जिला मुख्यालय पर गीता जयंती समारोह मनाने की शुरुआत की थी। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें विद्वतजनों द्वारा गीता के बारे में विस्तार से व्याख्यान सुनाया जाने लगा। इसके अलावा गीता का प्रचार प्रसार करने में विशेष भूमिका निभाने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी करने की शुरुआत हुई।
गीता जयंती समारोह समिति के संयोजक डॉक्टर कुसुमाकर व स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर स्थित ” सांई हॉस्पिटल” में 11 दिसंबर बुधवार को दोपहर एक बजे से किया गया है। इसमें “गीता में वर्णित यज्ञ” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई है। जिसमें विद्वतजन व्याख्यान देंगे। इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में गीता प्रेमियों को पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App