सोनभद्र

प्लास्टिक फ्री अभियान का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण

*एक घर पर खुद बोरी मांग कर तांगा और बोली प्लास्टिक इसी में रखिए*

*गांव के लोगों का किया आह्वान प्लास्टिक की बोरी टांगें और उसी में रखे अपने प्रयोग किया गया प्लास्टिक*

*ग्राम प्रधान को दिया आवश्यक निर्देश*
*4578 घरों पर टांगी गई बोरी, अब तक 3160 किलो प्लास्टिक किया गया इकट्ठा*

सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण के द्वारा शुरू किए गए प्लास्टिक फ्री पंचायत अभियान का असर अब दिखाना शुरू हो गया है आज 5 दिन में 61 ग्राम पंचायत से लगभग 3160 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया तथा 23322 घरों के सापेक्ष 4578 घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी है। चार चरणों में चलाए जा रही इस अभियान में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 61 ग्राम पंचायत का चयन किया गया था। ग्राम पंचायत के प्रधान और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के उपरांत गांव में प्रधान के नेतृत्व में सफाई कर्मी एवं गांव के लोगों के द्वारा बिखरे हुए प्लास्टिक बिनकर इकट्ठा किया जा रहा है। द्वितीय चरण में लोगों द्वारा अपने घर पर प्लास्टिक की बोरी टांग कर उसी में प्लास्टिक रखा जा रहा है। उक्त के क्रम में आज ग्राम पंचायत भवानीपुर में प्लास्टिक फ्री अभियान का निरीक्षण जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा गांव के लोगों से यह आह्वान किया गया कि अपना प्लास्टिक आप इसी बोर में रखें हमारे सफाई कर्मी ई रिक्शा के माध्यम से यह प्लास्टिक आपके बोर में से कलेक्ट कर आर आर सी केंद्र पर इकट्ठा कर लेंगे। जिससे कि यह प्लास्टिक हमारे खेतों, नालियों, तालाबों में नहीं जाएगा एवं हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। अब तक इस ग्राम पंचायत में 43 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा एक विशेष कार्य यह किया जा रहा है कि सभी बोरियों पर प्लास्टिक फ्री पंचायत लिख कर घर का नंबर दिया गया है जिससे कि यह पता चल सके कि कितने घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी हैं जिसका डीपीआरओ ने प्रशंसा किया। जनपद में इन 61 ग्राम पंचायत में कुल 23322 घर है जिसमें से अभी तक 4578 घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी है। जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण ने खुद एक घर पर बोरी टांग कर इस अभियान में लोगों को बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। बैठक में डीपीआरओ ने बताया कि हम प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं तथा उसको बाहर फेंक देते हैं जिससे की समस्याएं खड़ी होती हैं जनपद सोनभद्र एक प्राकृतिक संपदाओं से भरा हुआ जनपद है यहां पर हम जितना कम प्रदूषण करेंगे वह हमारे लिए फायदेमंद है विकास कार्य के साथ-साथ हमें पर्यावरण को संरक्षित करने वाले कार्य को भी प्राथमिकता पर किया जाना जरूरी है यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें कोई धनराशि ब्याह नहीं हो रही है तथा हम अपने गांव को प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बना रहे हैं। डीपीआरओ जनपद के सभी ग्राम पंचायत का आह्वान किया कि वह इस अभियान का हिस्सा बने तथा अपने गांव को भी प्लास्टिक फ्री बनाएं जिससे कि प्लास्टिक फ्री सोनभद्र का सपना साकार हो सके। जिससे जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो सक। बैठक में ग्राम प्रधान मुन्ना लाल मौर्य, कोटेदार अन्नपूर्णा सिंह, पंचायत सहायक संदीप, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुंतला, किरणमती, अमरावती गांव के नागेंद्र सिंह, केयरटेकर सुमित्रा देवी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील यादव तथा डीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तबादला एक्सप्रेस पटरी पर अनपरा, जुगैल, पिपरी, घोरावल,बीजपुर सहित कई एसएचओ हुये इधर से उधर आरटीओ कार्यालय मे तैनात प्रधान सहायक पर भष्टाचार का आरोप, कहा बिना सुविधा शुल्क के नही होता कोई कार्... चोपन थाना परिसर मे एसएचओ अखिलेश मिश्रा की मौजूदगी मे शबे बारात को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग हुई परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार नहर परियोजना में काम करने के दौरान बिजली के चपेट में आने से श्रमिक की मौत, आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आगाज सी डी ओ ने बभनी ब्लॉक का किया निरीक्षण। सोनभद्र कप्तान ने दिया खुशियो की सौगात खोये हुये 30 लाख के मोबाइल बरामद कर लोगो को वापस लौटाये लोढ़ी टोल प्लाजा की घटनाओं पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन टोल प्लाजा कर्मियो के तांडव के बाद गरजे धर्मवीर तिवारी कहा यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल हो मुक...
Download App