सोनभद्र

पास्को एक्ट और एससीएसटी की धारा में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसोती गाँव के टोला नकटू तिराहे से विभिन्न धाराओं में वांक्षित एक आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के निर्देश पर वांक्षित अपराधियों की धरपकड़ एंव गिरफ्तारी अभियान के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी इसी बीच सूचना मिली कि जनपद न्यायालय से जारी वारंट सम्बन्धित अभियुक्त सदानंद यादव पुत्र रामबृक्ष यादव सिरसोती गाँव स्थित नकटू तिराहे के पास कही जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना के बाद पुलिस उक्त स्थान पर पहुँची तो अभियुक्त पुलिस की गाड़ी देख खिसकने लगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरा बंदी कर उसे दबोच लिया गया।बताया गया कि स्थानीय थाने में धारा363,366,,504,506,323,344,376, 3,308, 313भा द बि व 3/4,2, 5एल/6,5जे/6 पास्को एक्ट व 3,2,वी 3,1,ध एस सी/एस टी अभियोग पंजीकृत है आरोपी मुकदमे की नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था जनपद न्यायालय द्वारा अभियुक्त के ऊपर वारंट जारी था जिसमें गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र प्रधान आरक्षी विंध्याचल कुशवाहा आरक्षी रामप्रकाश यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App