सोनभद्र

अलाव के आग से बुजुर्ग महिला की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में रविवार को तड़के सुबह आग तापते समय 70 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसने मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 70 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्व0 राम सुंदर निवासी रजखड़ रोजाना की तरह सुबह करीब छः बजे घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे थे। आज सुबह सुबह आग तापते समय ही अचानक सिर में चक्कर आई और जलते हुए आग में गिर गई। आग में गिरते ही वृद्ध महिला बुरी तरह से जलकर झुलस गई। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App