सोनभद्र

दुकान में लगी आग लाखों का सामान जल के खाक

— दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी स्वागत गेट के पास शनिवार शाम एक किराना की दुकान में आग लगने से उसमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पर तत्काल मौके पहुँची सीआईएसएफ फायर टेंडर टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार भुनेश्वर जायसवाल की किराना परचून सहित कोल्ड्रिंग आदि की दुकान टीन शेड में वर्षो से खुली थी।बताया गया कि आग बिजली के शार्ट शर्किट के कारण लगीं थी जो विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।मौके पर आग की

लपट देख पास पड़ोस के लोगों में हड़कम्प मच गया किसी ने तत्काल आगलगी को सूचना सीआईएसएफ रिहंद फायर टेंडर की दी मौके पहुँची टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसमें रखा तीन डीफ्रीजर दो फ्रिज सहित दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।पीड़ित ने तहसील प्रशासन दुद्धि से मौका जाँच करा कर आपदा राहत सहायता दिलाए जाने की माँग की है।इस अवसर पर फायर टेंडर के आलोक कुमार चौधरी सहायक कमांडेंट अग्नि के नेतृत्व में फायर टेंडर टीम के जवानों ने दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित
Download App