सोनभद्र

दुकान में लगी आग लाखों का सामान जल के खाक

— दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी स्वागत गेट के पास शनिवार शाम एक किराना की दुकान में आग लगने से उसमें रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पर तत्काल मौके पहुँची सीआईएसएफ फायर टेंडर टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार भुनेश्वर जायसवाल की किराना परचून सहित कोल्ड्रिंग आदि की दुकान टीन शेड में वर्षो से खुली थी।बताया गया कि आग बिजली के शार्ट शर्किट के कारण लगीं थी जो विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।मौके पर आग की

लपट देख पास पड़ोस के लोगों में हड़कम्प मच गया किसी ने तत्काल आगलगी की सूचना सीआईएसएफ रिहंद फायर टेंडर की दी मौके पहुँची टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसमें रखा तीन डीफ्रीजर दो फ्रिज सहित दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।पीड़ित ने तहसील प्रशासन दुद्धि से मौका जाँच करा कर आपदा राहत सहायता दिलाए जाने की माँग की है।इस अवसर पर फायर टेंडर के आलोक कुमार चौधरी सहायक कमांडेंट अग्नि के नेतृत्व में फायर टेंडर टीम के जवानों ने दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App