सोनभद्र

ट्रेन के धक्के से अधेड़ व्यक्ति की मौत

(सुमन गुप्ता )

विंढमगंज सोनभद्र। झारखंड बॉर्डर पर स्थित विढमगंज रेलवे स्टेशन से दुद्धी की ओर जाने वाली रेल लाइन के किनारे स्थित ग्राम पंचायत सलैयाडीह में रेलवे पोल संख्या 57/7 के पास रात्रि लगभग 9:00 बजे उम्र लगभग 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का ट्रेन से कटकर मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर आरपीएफ एस एस यादव मौके पर पहुंचकर अज्ञात युवक की पहचान कराने के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों को बुलाया गया। जिसमें सलैयाडीह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभीषेक सिंह किंशु के द्वारा मृतक युवक की पहचान राजू पासवान पुत्र स्व. सोना पासवान उम्र करीब 42 वर्ष ग्राम सलैयाडीह निवासी के रूप में किया गया। वहीं स्थानीय पुलिस प्रमोद यादव अपने दल बल के साथ पहुंचे और शव को रेल पटरी से हटाकर ट्रेक को क्लियर किया। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है किन परिस्थितियों में उक्त व्यक्ति की मौत हुई है जांच किया जाएगा साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App