सोनभद्र

युवती को स्कूटी सीखा रहे घायल युवक की बैढन ट्रामा सेंटर में मौत घर मे मातम

बीजपर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसोती में सोमवार युवती को स्कूटी सीखा रहे युवक की दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान बेढन के ट्रामा सेंटर में मंगलवार सुबह मौत हो गई मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह गोड़ ने बताया कि नीरज 19वर्ष पुत्र राणा प्रताप जायसवाल सोमवार की सायं कुमारी सेजल 18 वर्ष पुत्री शिव चंद्र जायसवाल को स्कूटी सीखा रहा था इसी दौरान तेज रप्तार में स्कूटी अनियंत्रित होकर दिवाल से टकराने के बाद दोनों नाले में जा गिरे घटना के

बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बैढन ट्रामा सेंटर रेफर किया था परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था कि इसी दौरान मंगलवार की सुबह में स्थिति बिगड़ने पर मौत हो गई।वही युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं दीपावली पर्व पर हुई दर्दनाक हादसे में युवक की मौत से परिजनों समेत समूचे गांव में मातम छा गया।प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई कोतवाली बैढन द्वारा कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App