सोनभद्र

एसडीएम ने आबकारी व पुलिस विभाग के साथ शराब के अवैध ठिकानों पर की छापेमारी

20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, भारी मात्रा में लहन किया नष्ट

अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकानों की भी जांच कर दिया निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र। झारखंड में हो रहे विधान सभा चुनाव व दीपावली पर्व के मद्देनजर उप जिलाधिकारी दुद्धी ने आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ झारखंड बॉर्डर क्षेत्र के गांव में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब बनाने के लहन को जहां नष्ट किया वहीं शराब भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसडीएम दुद्धी निखिल यादव ने बताया कि सोमवार को झारखंड बॉर्डर स्थित मुड़ीसेमर गांव में छापेमारी के दौरान तीन डब्बे में रखी शराब के साथ-साथ करीब 200 किलो लहन नष्ट किया गया। मौके से अवैध शराब के कारोबार करने वाले लोगों के पलायित हो जाने के बाद एसडीएम ने शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके पश्चात एसडीएम का काफिला सलैयाडीह गांव स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान पर पहुंचकर दुकान की स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। साथ ही किसी भी हालत में स्टॉक से ज्यादा शराब भंडारण करने, मिलावटी शराब बेचने या थोक में किसी भी जगह शराब सप्लाई न करने की सख्त निर्देश दिए। टीम में आबकारी निरीक्षक रवि नंदन, विंढमगंज इंस्पेक्टर प्रमोद यादव अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App