सोनभद्र

कुमुद शेखर,संजय सिंह ने बांग्लादेश,नेपाल बार्डर पर मोबाइल बेचने वाले आधा दर्जन मोबाइल चोर को भारी मात्रा मे मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र कुमुद शेखर,संजय सिंह ने बांग्लादेश,नेपाल बार्डर पर मोबाइल बेचने वाले आधा दर्जन मोबाइल चोर को भारी मात्रा मे मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार। शक्तिनगर पुलिस को मोबाईल चोरो के अन्तर्राज्यीय गिरोह को पकडने मे मिली सफलता। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 140/2024 धारा 304, 317(2), 317(4), 317 ( 5 ), BNS की विवेचना के दौरान जिसमें किसी अज्ञात चोर द्वारा 2 व्यक्तियो के मोबाईल की बीना बाजार से उचक्का गिरी कर चोरी कर लिये जाने की घटना दर्ज हुआ था। प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर कुमुद शेखर सिंह व विवेचक उ0नि0 श्री संजय सिंह चौकी प्रभारी बीना विवेचना के दौरान बरामदगी और गिरफ्तारी के दृष्टिगत संडे मार्केट के पास उर्जाद्वार पर मौजूद थे कि वहा से भी कुछ लोगो के मोबाईल चोरी होने की सूचना पर सक्रिय हो गये। मुखबिर के द्वारा दी गयी सूचना व दिखाये गये स्थान सण्डे मार्केट के आगे एमजीआर बस्ती के पास से 5 अभियुक्तों व 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से व उनके द्वारा लिये गये किराये के कमरे से कुल 60 मोबाईल चोरी के प्राप्त हुए। पूछताछ करने पर अभियुक्त गोगा नोनिया पुत्र बेचन नोनिया ने अपना पता ग्राम बाबूपुर (तीनपहाड़) थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज (झारखण्ड) बताते हुए घटना के बाबत बताया कि अपने सभी पकडे गये साथियों के साथ यह लोग समूह में विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों में जाकर कपडा बेचने का दिखावा करते हुए किराये के कमरे लेकर रहते है। स्थानीय बाजारों बस स्टैण्ड व भीड भाड के स्थान पर छोटे बच्चों से खरीददारी कर रहे लोगो की जेबों से सफाई से मोबाईल निकालकर उनके आसपास चल रहे बडे सदस्यों की जेब या झोले में डाल देते हे। वह व्यक्ति मोबाईल लेकर हट जाता है। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियो के विरुद्ध कई राज्यों में मुकदमें पंजीकृत है। आगे बताया कि इन मोबाईलों को पश्चिम बंगाल बाग्लादेश या नेपाल के बार्डर पर जाकर अच्छी कीमतों में बेचकर मिले रुपयों को आपस में बाट लेते है। 60 मोबाइल बरामद हुआ है जिसका कीमत 12 लाख है।

नाम पता अभियुक्त
1. कुन्दन कुमार महतो पुत्र श्री कुलेश महतो उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम तीन पहाड़
थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज (झारखण्ड),
2. गौतम कुमार महतो पुत्र आनन्द प्रसाद महतो उम्र करीब 39 वर्ष निवासी तीन पहाड़ थाना
तीन पहाड़ जिला साहेबगंज (झारखण्ड)
3. अर्जुन मण्डल पुत्र श्री राकेश मण्डल उम्र 18 वर्ष निवासी बास केला थाना तेलझाड़ी
जिला साहेबगंज (झारखण्ड)
4. गोविन्द कुमार महतो पुत्र स्व0 लक्ष्मीप्रसाद महतो उम्र करीब 25 वर्ष निवासी तीन पहाड़
बाबूपुर थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज (झारखण्ड)
5. गोगा नोनिया पुत्र बेचन नोनिया ग्राम बाबूपुर (तीन पहाड़) थाना तीन पहाड़ जिला
साहेबगंज (झारखण्ड) उम्र 42 वर्ष
6. बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. कुमुद शेखर सिंह प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर
3. का0 सौरभ यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 माघवेन्द्र सिंह
5. का0 दिनेश यादव
6. का0 मुकेश सोनकर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App