सोनभद्र

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत निवासीनी ने मुडिसेमर निवासी मोतीलाल पासवान पुत्र चंद्रिका पासवान पर आरोप लगाया कि मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने धारा 65 व 351(3) बी एन एस व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को बीती रात उसके मुडिसेमर ग्राम पंचायत में स्थित पुश्तैनी मकान के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम पंचायत निवासिनी ने थाने में बीते दिनो आरोप लगाया था कि घर पर अकेला पाकर कक्षा 9 में पढ़ने वाले मेरी नाबालिक पुत्री को मोतीलाल पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र चंद्रिका पासवान ने जबरन उठाकर अपने घर में ले जाकर के मुंह पर गमछा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया व किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दिया। जब देर शाम घर आने पर मेरी पुत्री ने आपबीती बताई मौके पर मेरे पति बाहर काम करने गए थे आने के बाद घटना की सूचना थाने पर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने तत्काल आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी की धर पकड़ के लिए हेड कांस्टेबल हरेंद्र व अजीत राय के साथ दबिश देने लगे जिसके क्रम में बीती रात आरोपी को मुडिसेमर ग्राम पंचायत में उसके पुश्तैनी मकान के पास से गिरफ्तार करके आज सक्षम न्यायालय मे भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App