सोनभद्र

बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानें और निखारें शिक्षक-महेंद्र मौर्या

दुद्धी, सोनभद्र। शनिवार को जीआईसी दुद्धी के मैदान में धनौरा न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है।शिक्षकों से अपेक्षा है कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ ही खेल प्रतिभा को भी पहचानें और उन्हें निखारने का प्रयास करें।ब्लॉक दुद्धी के बच्चे जिले और राज्य स्तर पर खेलकूद में लोहा मनवाते रहे हैं।पूरी आशा व मनोकामना है कि इस बार भी बच्चे जिले और राज्य स्तर तक दुद्धी का नाम रोशन करें। वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन (अध्यक्ष, पूमाशि संघ, दुद्धी) ने कहा कि ब्लॉक दुद्धी के परिषदीय बच्चे शिक्षा के अलावा खेलकूद में अपनी विशिष्ट पहचान राज्य स्तर तक बना रहे हैं।यह सब हमारे शिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल है।बच्चों की खेल प्रतियोगिता का शाम तक परिणाम जारी हो गया और उन्हें आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नामित किया गया। इस अवसर पर खेल शिक्षक दयाशंकर, संजीव, हिमांशु, पवन, सुनील का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर शिक्षक आशीष कुमार सिंह, इकरामुद्दीन, मो आजम, रंजीत, आशीष, मनोज, हृदय गिरी, निरंजन, नौशाद, दुर्गादत्त आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App