सोनभद्र

अखिलेश मिश्रा का चला शातिर चोरो पे डंडा बिजली का ट्रांसफारमर,पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) अखिलेश मिश्रा का चला शातिर चोरो पे डंडा बिजली का ट्रांसफारमर,पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी को किया गिरफ्तार। देवकुमार शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी कोन ने तहरीर दिया था कि बभनी बीजपुर मार्ग ग्राम नेमना में लगाये गये कुछ पोल व पोल के पास रखा पुराना ट्रान्सफार्मर को अजात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार एक्शन मे आये बीजपुर एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा अपराध संख्या 80/2024 धारा-303 (2) भारतीय न्याय सहिता 2023 व 3/5 उत्तर प्रदेश बिजली के तार और ट्रासफार्मर (चोरी का निवारण और दंड) अधिनियम 1976 पंजीकृत कर 24 घंटे के अन्दर घटना का सफल अनावरण करते हुए चेतवा से महुली मार्ग के पास चोरी गयी बिजली के कटे पोल व क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. सदानंद यादव पुत्र श्री रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम नकटू अधौरा थाना बीजपुर जनपद
सोनभद्र उम्र 28 वर्ष
2. शिवपूजन पाल उर्फ चिन्नी पुत्र श्री रविचन्द पाल निवासी डोडहर थाना बीजपुर जनपद
सोनभद्र उम्र 20 वर्ष
3. नितीश कुमार उर्फ पाड़े पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम बागडोव थाना नयागांव जिला
बेगूसराय बिहार उम्र 20 वर्ष
4. निरंजन कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी बागडोव थाना नयागांव जिला बेगूसराय बिहार
उम्र 21 वर्ष
फरार आरोपी
1. राजकुमार पुत्र रामाज्ञा सिंह निवासी बीजपुर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 अखिलेश मिश्रा
2. उ0नि0 श्रवण कुमार यादव
3. हे0का0 बृजराज यादव
4. हे0का0 सुदामा यादव
5. का0 जितेन्द्र पासवान
6. का0 अनूप सिंह
7. का0 पुरूषोत्तम कुमार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App