सोनभद्र

11 अदद नकली सोने की गिन्नी सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हासिल की बड़ी कामयाबी

दुद्धी, सोनभद्र। थाना दुद्धी पर पंजीकृत ठगी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त व बरामदगी 11 अदद नकली सोने की गिन्नी व नकली सोना बिक्री की रसीद व 02 अदद मोबाइल फोन की पैड बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

थाना दुद्धी पर दिनांक 21.09.2024 को वादी श्री बृजेश कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम रजखड़ थाना दुद्धी जिला सोनभद्र द्वारा मु0अ0स0-165/2024 धारा-316(2),318(4),336(3),338,340(2) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था तथा आरोप लगाया गया था कि दिनांक 17.09.2024 अभियुक्त गण द्वारा वादी मुकदमा के साथ छल करके फर्जी रसीद दिखाकर नकली सोने की गिन्नी देकर 1,40,000/- रुपया ले लेने के सम्बन्ध में अभियोग के पंजीकरण किया गया । जिसके पश्चात श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं निर्देश व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक(आपरेशन) के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 24 घण्टे के अन्दर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गण को 11 अदद नकली सोने की गिन्नी व नकली सोना बिक्री की रसीद के साथ 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह दोनो अभियुक्त जनपद मीरजापुर के अपराधी हैं। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है-

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
दिनांक 22.09.2024 समय 12.59 बजे दिन स्थान रजखड़ जंगल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.अजय कुमार बिन्द पुत्र स्व0 रामराज बिन्द निवासी विजयपुर थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर उम्र करीब 24 वर्ष
2.अवधेश कुमार बिन्द पुत्र शिवलोचन बिन्द निवासी भटेवरा थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर उम्र करीब 25 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः
1.प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र
2.उ0नि0 मक्खन लाल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
3.हे0का0 अशोक सिंह यादव,हे0का0 नरेन्द्र प्रताप बिन्द,आरक्षी अविनाश कुमार,आरक्षी महेन्द्र सरोज,आरक्षी खोजेश यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण नवजात शिशु को जंगल मे फेका करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार
Download App