सोनभद्र

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कल

दुद्धी, सोनभद्र। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सोमवार 23 सितंबर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि 20 से 30 सितंबर तक चलने वाले आयुष्मान सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड होंगे। दिन में 12 बजे उद्घाटित की जाने वाली इस शिविर में उन्होंने क्षेत्र वासियों से भारी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App