सोनभद्र

लूट की योजना बना रहे शातिर चोरो पे चला मुहम्मद अरशद का डंडा मोबाइल सहित पैसो की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

चंदौली लूट की योजना बना रहे शातिर चोरो पे चला मुहम्मद अरशद का डंडा मोबाइल सहित पैसो की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे दुल्हीपुर चौकी इंचार्ज मुहम्मद अरशद ने अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बजरिये मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ बदमाश किस्म के लड़के महाबलपुर में जीटी रोड पेट्रोल टंकी के बगल में अपनी मौजूदगी छिपाते हुए आज चोरी अथवा लूट जैसे संगीन अपराध कारित करने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर महाबलपुर में जीटी रोड पेट्रोल टंकी के बगल से आरोपी आरिफ पुत्र असलम निवासी जलालीपुरा (लालकुआं गली के अन्दर) जैतपुरा,शहनवाज खान उर्फ नाटे पुत्र बशीर खान निवासी महाबलपुर दुल्हीपुर को चोरी की मोबाइल फोन,छेनी, हथौडी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि यह मोबाइल हम दोनो तथा मेरा साथी लड्डू पुत्र अज्ञात निवासी जलालीपुरा ने मुह बांधकर चौरहट के एक घर से इस मोबाइल के अतिरिक्त 1 लैपटाप और 2 और मोबाइल तथा तीस हजार नगद कैश व दो बैग की चोरी किये थे यह मोबाइल उसी चोरी का है तथा पैसा हम लोगो ने आपस में मिलकर बाट लिया जो खर्च हो गया तथा लैपटाप व 2 मोबाइल लड्डू के पास मौजूद है। जिसे वह बेचने के फिराक में लगा है। अभी विक्रय नही हो पाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2. उ0नि0 मो0 अरशदचौकी प्रभारी दुल्हीपुर थाना मुगलसराय जनपद
चन्दौली।
3. उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद
चन्दौली।
4. हे0का0 संतोष यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
5. हे0का0 अनिल अंचल थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
6. हे0का0 मनोज उपाध्याय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App