सोनभद्र

रविवार को पश्चिम बंगाल के सत्याग्रही के अगुवाई में सत्याग्रह

वाराणसी /विशेष संवाददाता (जगत भाई विश्वकर्मा)

सर्व सेवा संघ, राजघाट परिसर के समक्ष सत्याग्रहियों का जत्था सर्वधर्म प्रार्थना के साथ बैठ गया। आज सत्याग्रह में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के *देवाशीष बेरा* और वाराणसी के *समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल मास्टर* उपवास पर बैठे हैं। देवाशीष बेरा का जन्म पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के सुदूरवर्ती इलाके के किसान परिवार में हुआ। जब वे दशवीं कक्षा में पढ़ रहे थे तभी एक युवा शिविर में भाग लिया जिसमें पहली बार गांधीवादियों के संपर्क में आए। इसके बाद 1988 में बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित एक कैंप में भाग लिया और एस एन सुब्बाराव, प्रेम भाई और बाबा आमटे से प्रेरित हुए। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान से जुड़कर उन्होंने सोशल ऑडिट का बेहतर काम किया है। साथ ही कई पदयात्राओं का आयोजन किया है और सद्भावना रेल यात्रा में स्वयं भी भाग लिया। फिलहाल सर्वोदय मंडल से जुड़कर सक्रिय रूप से सामाजिक परिवर्तन के काम में सक्रिय हैं।

*नंदलाल मास्टर* वाराणसी के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं के जिन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन से ही शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। 2003 में राजातालाब के मोहदीगंज में कोका-कोला फैक्ट्री के विरोध में जुझारू आंदोलन चलाया जिसका परिणाम यह हुआ कि कोका-कोला फैक्ट्री की दोनों यूनिट क्रमशः 2016 और 2018 में बंद हो गई। नंदलाल मास्टर बनारस की प्रगतिशील गतिविधियों के एक प्रमुख स्तंभ है। लोक समिति संगठन के द्वारा महिलाओं के बीच स्वयं सहायता समूह के साथ-साथ समग्र विकास के प्रभावी कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। तीन दशकों उनका सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणास्पद है।

आज के सत्याग्रह के समर्थन में *लोक समिति के साथियों ने शामिल होकर एकजुटकता* दिखाई। लोक समिति के प्रमुख *नंदलाल मास्टर* ने कहा कि सर्व सेवा संघ परिसर का विध्वंस एक कलंक की तरह है जिसे मिटाना हमारा लक्ष्य है। लोक समिति प्रारंभ से ही परिसर के आंदोलन में शामिल रही है। लोक समिति के साथियों ने संकल्प लिया है कि इस आंदोलन को गांव -गांव तक फैलाएंगे। लोक समिति की ओर से प्रमुख रूप से
सोनी, अनीता, आशा, मैनब, विद्या, ज्योति, मनीष पटेल,बृजेश, शिवजी सिंह, सुनील मास्टर, श्याम सुंदर शिव कुमार, आशीष, मनीष,मंजीत,शमा बानो, बेबी, मनीषा,आशीष आदि शामिल हुए।

आज के सत्याग्रह में वरिष्ठ गांधीवादी कृष्णा मोहंती,सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल,मंत्री अरविंद कुशवाह,आंदोलन समिति के संयोजक डा विश्वजीत,उत्कल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष मिहिर प्रताप दास, प बंगाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष विश्वजीत घोडोई, अनुलेखा पाल,बिपिन बारिक,अंतर्यामी बरल, अजय यादव, विद्याधर,ध्रुव भाई, आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App