सोनभद्र

गोबर्धन पूजा समिति की बैठक सम्पन्न, 3 नवंबर को होगी पूजा

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर होने वाली गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल के लिए रविवार को दुद्धी बहुउद्देशीय हॉल में पूजा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद यादव ने की। बैठक में चर्चा के बाद 3 नवम्बर दिन रविवार को दुद्धी में गोवर्धन पूजा कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा बिरहा मुकाबला तथा पूजा को लेकर गाँव -गाँव सम्पर्क करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।इसको लेकर अगली बैठक 29 सितंबर को होगी जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।
गोवर्धन पूजा समिति के सत्यनारायण एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर आगामी 3 नवम्बर 2024 को गोवर्धन पूजा एवं बिराट बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है। बिरहा मुकाबला रामचंद्र यादव एवं सोना सुहानी के बीच प्रस्तावित है।
बैठक में परमेश्वर यादव, बुद्धिनारायण यादव,प्रेम चंद यादव एड., हरिशंकर यादव, सूर्यमणी यादव, अभिनाथ यादव, दिनेश यादव, सरजू यादव, बृजकिशोर यादव, जगतनारायण यादव, नरेश यादव सहित अन्य यादव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App