सोनभद्र

बीआरसी दुद्धी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट छात्रों को किया गया पुरस्कृत

दुद्धी, सोनभद्र। बीआरसी दुद्धी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय दुद्धी प्रथम में डा०सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्या ने डा० राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा राधाकृष्णन जी एक महान शिक्षाविद् होने के साथ साथ अध्यापन कार्य में बहुत रुचि रखते थे।शिक्षकों को उनके सादा और मर्यादित आचरण से प्रेरणा लेनी चाहिए।आज परिषदीय विद्यालयों की सूरत और परिदृश्य काफी हद तक बदल चुके हैं।आज परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग जैसी उन्नत व्यवस्था हो गई है और शिक्षक भी समय समय पर प्रशिक्षणों के द्वारा स्वयं को अपडेट करते चल रहे हैं।प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है लेकिन सबके बावजूद उत्कृष्ट शिक्षण देना ही हमारी प्रथम जिम्मेदारी है।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने कहा कि अब परिषदीय विद्यालयों की शिक्षण तकनीकी कान्वेंट स्कूलों को भी मात दे रही है।प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास आदि के द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आ रहा है। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर एआरपी ऋषि नारायण, अखिलेश कुमार यादव, जितेन्द्र चौबे, तत्सत तिवारी, प्रवीण द्विवेदी, प्रियंका, राजेश झा, अविनाश गुप्ता, लल्लूराम,पीयूष, विवेक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App