सोनभद्र

सदमे से जूझ रही इंटर की छात्रा का कमरे में लटकता मिला शव

एक सप्ताह पूर्व पिता को हुई सजा व फाइनेंसर द्वारा स्कूटी ले जाने से थी अवसाद में

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम निमियाडीह में वृहस्पतिवार की दोपहर इंटर की एक छात्रा का शव उसी के घर में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 17 वर्षीय रईसा खातून पुत्री मुबारक अली राजकीय कन्या इंटर कालेज दुद्धी में कक्षा 12 में पढ़ती थी। निमियाडीह से वह प्रतिदिन 3-4 किमी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से दुद्धी पढ़ने आया करती थी। इस बीच करीब एक सप्ताह पूर्व स्कूटी फाइनेंसर ने किस्त बकाया का हवाला देकर उसकी स्कूटी ले ली। स्कूटी चले जाने पर उसे बहुत बेज्जती महसूस हुआ और मां के सामने रोने लगी। फाइनेंसर द्वारा स्कूटी ले जाने के बाद रईसा ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया। इसके पूर्व 29 अगस्त को उसके पिता को एक मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। इन दोनों घटनाओं के बाद छात्रा रईसा अवसाद में रहने लगी थी। वृहस्पतिवार की दोपहर 2 बजे उसने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान फखरुद्दीन अहमद अंसारी द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव विच्छेदन के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतिका का एक भाई है जो बाहर किसी अन्य प्रदेश में रहकर काम करता है। एक सप्ताह के अंदर घर के मुखिया मुबारक अली को जेल व बेटी के मृत्यु के बाद रईसा की माँ की हालत पागलों जैसा हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App