सोनभद्र

जन समस्याओं का समाधान एवं राजस्व मुकदमों का निस्तारण हमारी प्राथमिकता-निखिल यादव

नवागत एसडीएम ने कार्यभार ग्रहण करते ही थाना प्रभारियों संग बैठक कर की पत्रकारवार्ता

दुद्धी, सोनभद्र। कानून व्यवस्था को कायम रखते हुए जन समस्याओं का समाधान एवं राजस्व मुकदमों का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। उक्त बातें नवागत उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को अखबारनवीसों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर, लोगों को लाभान्वित कराना हमारा लक्ष्य होगा। अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति तटस्थ श्री यादव अपनी कुशल कार्यशैली के लिए पहले से ही जाने जाते रहे हैं। उन्होंने दो टूक में अपना विजन स्पष्ट करते हुए मातहतों को भी संदेश दिया है कि कार्य के प्रति लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। हर अधिकारी व कर्मचारी को अपने कार्य के प्रति जवाबदेह रहना होगा और उपलब्ध संसाधन में शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को लाभान्वित कराने का काम किया जायेगा। उन्होंने सरकारी अस्पताल, बिजली समेत अन्य विभागों की स्थिति जानने के बाद उसे सही तरीके से जनता के बीच क्रियान्वित कराने का आश्वासन पत्रकारों को दिया।
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था को लेकर श्री यादव ने पदभार ग्रहण करते ही संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक कर मंत्रणा कर सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को न्याय व योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App