सोनभद्र

पंडित विद्याधर इण्टर कालेज और परमहंस पब्लिक स्कूल मे डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे धूमधाम से मनाया गया

सोनभद्र पंडित विद्याधर इण्टर कालेज और परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी मे डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक श्री सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।श्री चतुर्वेदी जी ने श्री कृष्णन के व्यक्तित्व एव कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कृष्णन के जन्म दिवस को मनाया एवं मिष्ठान आदि खिलाकर व तिलक लगाकर सभी अध्यापकों का सम्मान किया। सभी छात्रों ने अपने अपने कक्ष को सजाकर रचनात्मक कार्य करते हुए अध्यापन का कार्य कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। सभी प्रतिभावान छात्रों को श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कृत किया गया। मदर टेरेसा के निर्वाण दिवस पर उन्हें भी याद किया गया। कार्यक्रम के अन्त में संरक्षक महोदय ने सभी अध्यापकों को उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं में श्री सुरेश तिवारी ,श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी ,श्रवण कुमार पाण्डेय, सगीर खां, अनुराग त्रिपाठी, अमित कुमार ,चन्द्रभान देव, आदित्य शर्मा, शशि कमार , राजू प्रसाद,कृष्ण देव पाण्डेय , मनीष दूबे,पूजा सिह ,इन्द्रावती मौर्या, पूजा पाण्डेय ,निधि सिंह , पूजा , आरती, श्वेता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App